मुंबई से सटे काशीमीरा पुलिस स्टेशन की हद में आए दिन लूटपाट की वारदात होती रहती है। ऐसी ही एक वारदात 26 दिसंबर की रात 1 बजे के लगभग शिकायतकर्ता महिला जो जॉब से घर वापस जा रही थी। घोडबंदर गाँव के पर दो अज्ञात लुटेरों ने धारदार चाकू की नोक पर महिला के पास रखे नगदरुपये लूट लिए और धारदार हथियार से महिला के हाथ पर हमला भी कर दिया। यह वारदात होते ही महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आस पास के लोगों ने 2 में से 1 लुटेरों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही काशीमीरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी ।
महज 10 घंटे के अंदर ही दूसरे आरोपी को संतोषभवन नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया। काशिमिरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुवे आरोपी के पास से लुटे नगद रुपये भी बरामद कर लिया। फिलहाल काशिमिरा पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन दोनों आरोपियों ने और कितने लूट को अंजाम दिया है।

More Stories
नागपुर में ७ साल की बच्ची के साथ मारपीट
मोठी बातमी! भाजपच्या तीन बड्या नेत्यांविरोधात अजामीनपात्र अटक वॉरंट जारी, कुडाळ न्यायालयाचा मोठा दणका
इन्स्टाग्रामवर बनावट आयडी तयार करून अश्लील कंटेंट पसरवणाऱ्या आरोपीला दहिसर पोलिसांनी कर्नाटकातून अटक केली.